दिल्ली में रोटी के लिए मारपीट, चौथी मंजिल से दे दिया धक्का; मौत

दिल्ली के बाहरी-उत्तरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रोटी को लेकर हुए विवाद में एक आदमी ने दूसरे को चार मंजिल से धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

बाहरी-उत्तरी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि रोटी को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर एक चार मंजिला इमारत की छत से धक्का दिए जाने के बाद एक फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना 29 अक्टूबर को उस समय हुआ जब राम प्रकाश और दीपक एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दिवाली के लिए सेक्टर 1 में इमारत की छत को सजा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बगल के एक कारखाने का कर्मचारी असलम प्रकाश से पास आया और प्रकाश से दो रोटियां मांगीं। प्रकाश ने असलम से को सुझाव दिया कि वह अपने पैसे से आसानी से अपना भोजन खरीद कर खा सकता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बात को लेकर असलम को गुस्सा आ गया और वह प्रकाश को अपशब्द कहने लगा। दोनों के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान असलम ने प्रकाश को चौथी मंजिल की छत से धक्का दे दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकाश चौथी मंजिल की छत से नीचे जमीन पर लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर के पास गिर गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद असलम को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *