स्तुति भिवगड़े के इलाज हेतु आर्थिक सहायता स्वीकृत

कलेक्टर ने सौंपा 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक

 कांकेर / कांकेर विकासखण्ड के ग्राम आवासपारा ठेलकाबोड़ निवासी स्तुति भिवगड़े को बेहतर इलाज के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी कांकेर की ओर से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदाय किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन सचिव डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि आवासपारा ठेलकाबोड़ निवासी अरिजीत भिवगड़े ने कलेक्टर के समक्ष अपनी बहन स्तुति भिवगड़े की इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आवेदन किया था। अपने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि बहन स्तुति भिवगड़े निमोनिया, सेवियर सेप्टिप और हैपेटाइटिस रोग से पीड़ित है, जिसके इलाज के लिए मदद की आवश्यकता है। उनके आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए कलेक्टर श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने स्तुति भिवगड़े की बेहतर इलाज के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के पदेन सचिव डॉ. आर.सी. ठाकुर को पच्चीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने हेतु निर्देशित किया, जिसके परिपालन में आवेदक को अपनी बहन के इलाज के लिए 25 हजार रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
क्रमांक/858/ठाकुर

समाचार
मृत्यु के तीन प्रकरणों में 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर 19 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने और कुंआ में डूबने से मृत्यु होने के तीन प्रकरणों में मृतकों के निकटतम आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपये के मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। दुर्गूकोंदल तहसील अंतर्गत ग्राम कोपाकटेल निवासी 55 वर्षीय फगनी बाई की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस राजेश कुमार, मनीषा और भूमिका के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रुपए, ग्राम साधुमिचगांव निवासी 58 वर्षीय रौनूराम की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती शामबाई कोमरा के लिए चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम फरसकोट निवासी 45 वर्षीय मिश्रीलाल सलाम की कुंआ में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित श्रीमती बिसईन बाई के लिए चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *