मृतक के परिजनों को 25-25 हजार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर . सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर द्वारा मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपये तथा घायल को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दल्लीराजहरा तहसील जिला बालोद के ग्राम कुसुमकसा निवासी केशवराम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी डिलेश्वरी को 25 हजार रूपये और राजनांदगांव जिला के डोंगरगांव निवासी देवेन्द्र कुमार कसेर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके पिता चंद्रिका प्रसाद कसेर को 25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 

इसी प्रकार सड़क दुर्घटना में घायल होने पर आजाद नगर भानुप्रतापपुर के अंशु नेताम, हुकुमसिंह ठाकुर, राजा दुबे तथा बालोद जिला के झलमला निवासी मुकेश त्रिपाठी एवं राजनांदगांव के डांगरगांव निवासी हेमलता देवांगन को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *