ओडिशा में चलती ट्रेन पर फायरिंग… दिल्ली के आनंद विहार से पुरी जा रही थी रेल,

ओडिशा के भद्रक जिले में मंगलवार को चलती ट्रेन पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चला दी. जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. मामले में जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि चरम्पा स्टेशन के पास हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस को सुरक्षित किया और उसे पुरी तक ले गए. साथ ही कहा कि मामले की जांच अब जीआरपी कर रही है. 

सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों ने नंदन कानन एक्सप्रेस को सुरक्षित किया और उसे पुरी तक ले गए. रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है मामले की जांच अब जीआरपी द्वारा की जा रही है. रेलवे ने बयान में कहा, “12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस के गार्ड ने एक घटना की सूचना दी कि गार्ड वैन की खिड़की पर किसी चीज से हमला किया गया था.

रिपोर्टों के मुाबिक यह घटना ओडिशा के भद्रक-बौदपुर खंड में सुबह 9.30 बजे के आसपास हुई. सूत्रों ने कहा कि ट्रेन सुबह 9.25 बजे भद्रक स्टेशन से रवाना हुई और कथित गोलीबारी पांच मिनट बाद हुई.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *