पूर्व IAS आर.एस. विश्वकर्मा बने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष

 छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में अध्यक्ष समेत 7 सदस्यों की नियुक्ति की गयी है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय ने जारी आदेश में सेवानिवृत्त IAS आर.एस विश्वकर्मा को आयोग के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नीलांबर नायक को बलौदाबाजार-भाठापारा से सदस्य नियुक्त किया गया। सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक और पूर्व सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बलदाऊराम साहू को दुर्ग से सदस्य, हरिशंकर यादव को टिकलीपारा फरसाबहार और सेवानिवृत्त प्राचार्य यशवंत वर्मा को जशपुर से सदस्य, शैलेन्द्री परगनिया, अधिवक्ता को सड्डू रायपुर से सदस्य, कृष्णा गुप्ता को बलरामपुर से सदस्य नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *