फौद शुक्र, अली कराकी और अब हसन नसरल्लाह… IDF ने ऐसे मार गिराए हिज्बुल्लाह के 10 कमांडर, अब आखिरी की तलाश

इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच भारी बमबारी का दौर जारी है. इजरायली सेना लेबनान के अंदर हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले कर रही है. वहीं हिज्बुल्लाह भी जवाबी कार्रवाई के तहत इजरायली सीमा में रॉकेट और मिसाइलें दाग रहा है. इस बीच ‘ऑपरेशन न्यू ऑर्डर’ के तहत इस खतरनाक आतंकी संगठन के चीफ हसन नसरल्ला को आईडीएफ ने मार गिराया. 24 घंटे के बाद इजरायली सेना ने खुद इसका ऐलान किया है. 

शुक्रवार को इजरायल डिफेंस फोर्सेज को सटीक खबर मिली थी कि लेबनान के दहियाह इलाके में एक इमारत के नीचे बने हिज्बुल्लाह के सेंट्रल हेडक्वार्टर में हसन नसरल्लाह मौजूद है. इसके बाद इजरायल के लडाकू विमानों ने तुरंत उड़ाने भरीं. इस अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर को निशाना बनाया, जहां कम से कम छह इमारतें उड़ा दी गईं. इसके बाद आईडीएफ ने सामने आकर ऐलान कर दिया कि नसरल्लाह का काम तमाम हो चुका है.

हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह के मारे जाने से पहले उसके ज्यादातर टॉप कमांडर इजरायली हमले के शिकार हो चुके हैं. इस वक्त केवल एक कमांडर जिंदा बचा है, जिसकी तलाश में इजरायली सेना लगी हुई. उसके खात्मे के साथ ही इजरायल इस जंग को जीत लेगा. इस कमांडर का नाम अबू अली रिदा है, जो कि बदर यूनिट का कमांडर है. इससे पहले हिज्बुल्लाह के चार टॉप कमांडर मारे गए थे, जो कि इस संगठन के मजबूत स्तंभ थे.

इनमें इब्राहिम अकील (ऑपरेशन हेड), मोहम्मद कबीसी (मिसाइल और रॉकेट यूनिट हेड), फौद शुक्र (हिज्बुल्लाह का सर्वोच्च कमांडर), अल कराकी (साउथ फ्रंट कमांडर) का नाम शामिल है. इस संगठन की दूसरी पंक्ति के नेताओं की बात करें तो इजरायली सेना ने विसम अल तवील (रादवां फोर्स कमांडर), अबू हसन समीर (रादवां फोर्स का ट्रेनिंग हेड), मोहम्मद हुसैन सरौर (एरियल कमांड कमांडर), सामी तालेब अब्दुल्लाह (नासेर यूनिट कमांडर), मोहम्मद नासेर (अजीज यूनिट कमांडर) को हवाई हमले में ढेर कर दिया था. इस तरह आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह की कमर पूरी तरह से तोड़ दी है.

1. नसरल्लाह- मारा गया

हिज्बुल्लाह चीफ

2. इब्राहिम अकील- मारा गया

ऑपरेशन हेड 

3. इब्राहिम मोहम्मद कबीसी- मारा गया

मिसाइल और रॉकेट यूनिट हेड

4. फौद शुक्र- मारा गया

हिज्बुल्लाह का सर्वोच्च कमांडर

5. अल कराकी- मारा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *