फ्रेंचाइजी किंग है मुंबई इंडियंस! MLC के रूप में जीता 13वां खिताब

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस आईपीएल की ही नहीं बल्कि वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। MI ने मेजर क्रिकेट लीग के रूप में अपना 13वां टी20 खिताब जीत लिया है। 2023 के बाद मुंबई इस टूर्नामेंट में एक बार फिर कब्जा माने में कामयाब रही। वहीं पिछले सात महीने में उनके टी20 ट्रॉफी की बात करें तो इस फ्रेंचाइजी ने 2025 में SA20, WPL और अब MLC के रूप में तीसरा खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस जहां अभी तक वर्ल्ड वाइड 13 टी20 खिताब जीत चुकी है, वहीं अन्य कोई फ्रेंचाइजी दहाई के आंकड़े तक को नहीं छू पाई है।
कैसा रहा WAF vs MINY फाइनल

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की टीम ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के तूफानी अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बोर्ड पर लगाए। डी कॉक ने 77 रनों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। हालांकि उनके अलावा कोई MI का बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी। रचिन रवींद्र ने 70 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 48 रन बनाए, मगर दोनों ही बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिला पाए। वॉशिंगटन फ्रीडम आखिरी ओवर में 12 रन नहीं बना सकी जबकि क्रीज पर कप्तान ग्लेन मैक्सवेल और ग्लेन फिलिप्स थे। उन्हें इस मैच में 5 रन से हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई इंडियंस द्वारा जीते गए सभी खिताब-

मुंबई इंडियंस का टी20 ट्रॉफी जीतने का करवां 2011 चैंपियंस लीग टी20 के रूप में शुरू हुआ था। टीम ने सबसे अधिक 5 बार आईपीएल का खिताब उठाया है, वहीं 2-2 बार CLT20, WPL और MLC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

2011 CLT20 जीता

2013 IPL जीता

2013 CLT20 जीता

2015 IPL जीता

2017 IPL जीता

2010 IPL जीता

2020 IPL जीता

2023 WPL जीता

2023 MLC जीता

2024 ILT20 जीता

2025 SA20 जीता

2025 WPL जीता

2025 MLC जीते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *