500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, इस राज्य सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को ‘हर घर हर ग्रहणी योजना’ पोर्टल लॉन्च कर दिया। इसके तहत राज्य में अब अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत हरियाणा के लगभग 50 लाख BPL परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। 500 रुपये से अधिक की कोई भी राशि सरकार की ओर से DBT के जरिए सब्सिडी के रूप में हर महीने लाभार्थी के खाते में डाली जाएगी।

सीएम सैनी ने कहा, ‘इस योजना के तहत हरियाणा सरकार गृहणियों को लाभ पहुंचाने के लिए सालाना 1500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मैं सभी बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *