गौतम गंभीर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम के इस जीत के साथ गौतम गंभीर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बतौर खिलाड़ी और कोच रहते एशिया कप और आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए।

एक खिलाड़ी के तौर पर गौतम गंभीर ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2010 में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। टीम इंडिया के मुख्य कोच के तौर पर उन्होंने मार्च 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 28 सितंबर को एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

रवि शास्त्री ने भी खिलाड़ी के तौर पर आईसीसी ट्रॉफी और एशिया कप (दो बार) और मुख्य कोच के तौर पर एशिया कप (2018 में) जीता, लेकिन वह मुख्य कोच के तौर पर कभी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए।
गौतम गंभीर द्वारा जीती गई ICC और एशिया कप टूर्नामेंट्स
टूर्नामेंट वर्ष भूमिका
टी20 वर्ल्ड कप 2007 खिलाड़ी
एशिया कप 2010 खिलाड़ी
वनडे वर्ल्ड कप 2011 खिलाड़ी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मुख्य कोच
एशिया कप 2025 मुख्य कोच

गंभीर को जुलाई 2024 में टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था और तब से उन्होंने मल्टी नेशन टूर्नामेंट्स में मुख्य कोच के रूप में सभी मैच जीते हैं। एशिया कप 2025 में सभी सात मैच जीतने से पहले भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी अपने नाम की। उसका जीत का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा।

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले जीते। वहीं टी20 एशिया कप में भी भारतीय टीम ने कुल 7 मुकाबले जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही भारत ने नौवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम रही है।
भारत को ट्रॉफी नहीं दी गई

एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में विजेता भारत को ट्रॉफी नहीं दी गई क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। रविवार को एशिया कप फ़ाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पर भारत की रोमांचक जीत के बाद काफ़ी ड्रामा हुआ, जिसका समापन विजेता टीमों द्वारा बिना ट्रॉफी के अपनी जीत का जश्न मनाने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *