मूलांक 1 के लिए लकी रंग और दिन: इन चार रंगों से पाएं भाग्य का साथ और सफलता

अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म की तारीख के योग को ही मूलांक कहा गया है। मूलांक जानकर आप ऊपरी तौर पर समझ सकते हैं कि आखिर सामने वाला व्यक्ति कैसा है? उसकी सोच कैसी होगी और उसके अंदर क्या-क्या कमियां होंगी? अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा। तो आज बात करेंगे मूलांक 1 वाले व्यक्तियों की।

ऐसे होते हैं मूलांक 1 वाले व्यक्ति

इस मूलांक का ग्रह स्वामी सूर्य होता है। तो ऐसे में मूलांक 1 वालों में सूर्य की क्वालिटी भी पाई जाती हैं। ऐसे लोग प्रभावशाली और प्रतिष्ठावान होते हैं। जिस भी फील्ड में ऐसे लोग हाथ आजमाते हैं, वहां इन्हें सफलता ही मिलती है। मूलांक 1 वालों की जिंदगी में मान-सम्मान की कोई कमी नहीं रहती है। सूर्य ग्रह स्वामी हैं तो इनमें एनर्जी भी खूब होती है, जिसकी वजह से ये लोग खूब मेहनत भी करते हैं। हालांकि कभी-कभी इनमें स्वाभिमानी और अंहकारी वाला नेचर भी देखने को मिल जाता है। इस पर इन्हें काम करने की जरूरत है।

मूलांक 1 वालों का लकी दिन और रंग

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वालों के लिए रविवार का दिन सबसे सही होता है। अगर ये लोग रविवार के दिन कोई काम करेंगे तो उसमें सफल जरूर होंगे। मूलांक 1 वालों को कोशिश करना चाहिए कि कोई भी बड़ा फैसला वो इसी दिन लें। साथ ही अगर मांगलिक काम करना है तो भी इसी दिन का चुनाव करना सही होगा। अगर किसी भी महीने की 19 और 28 तारीख को रविवार पड़े तो मूलांक 1 वालों के लिए इससे शुभ दिन कोई और नहीं होगा। इन लोगों के लिए सोमवार का दिन भी काफी शुभ माना गया है हालांकि रविवार की बात ही अलग है। बात की जाए शुभ रंग की मूलांक 1 वालों के लिए पीला, नारंगी, लाल और भूरा सबसे अच्छा होता है। ये सारे सूर्य ग्रह के ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *