नेतागिरी बाहर कीजिए.अस्पताल में डॉक्टर ने सांसद से की बदसलूकी,

यूपी की घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों द्वारा अस्पताल में बिचौलियों के प्रवेश, डॉक्टरों के नियमित अस्पताल में नहीं बैठने आदि दुर्व्यवहार की शिकायत की गई। निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ डॉक्टर ने बदसलूकी की। सीएमएस के सामने ही डॉक्टर और सांसद की नोकझोक होने लगी। सांसद और डॉक्टर के बीच नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया। उधर सीएमएस डॉ. धनंजय ने बताया कि डॉक्टर द्वारा सांसद के साथ बदसलूकी के बीच डीएम को रिपोर्ट कार्ड भेजा जा रहा है।

जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था की शिकायत को लेकर घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सांसद के औचक निरीक्षण में तीन चिकित्सक अपने चैम्बर से अनुपस्थित मिले। चैम्बर से तीन चिकित्सकों के अनुपस्थित होने पर सांसद ने सख्त नाराजगी जताई। इस बाबत सीएमएस ने बताया कि तीनों चिकित्सकों की अलग-अलग ओटी व इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई गई है। वहीं नाक गला के विशेषज्ञ डॉ. सौरभ त्रिपाठी के चैम्बर में भी सांसद राजीव राय ने पहुंचकर पूछताछ की। इस पर डॉक्टर ने सांसद को दो टूक कह दिया कि नेतागिरी बाहर जाकर कीजिए। इस पर सांसद भड़क गए। सीएमएस के सामने ही सांसद और डॉक्टर के बीच नोंकझोंक होने लगी।

लगभग पांच मिनट तक सांसद और डॉक्टर के बीच नोंकझोंक हुई। सांसद ने डॉक्टर द्वारा की गई बदसलूकी पर सीएमएस से तत्काल डॉक्टर को सस्पेंड करने की मांग की। वहीं सांसद और डॉक्टर के बीच जमकर नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो गया। सीएमएस ने बताया कि दुर्व्यवहार के आरोप में डॉ. सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ डीएम को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा। सांसद के औचक निरीक्षण से पूरे दिन जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *