क्रिकेट के मैदान से भले ही अश्विन दूर चल रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह क्रिकेट के साथ-साथ अपने फैन्स के साथ भी जुड़े रहते हैं। दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज 5 सितंबर को हुआ और अश्विन इस दौरान यंग टैलेंट पर नजर गड़ाए हुए हैं। मैच के दूसरे दिन आर अश्विन ने बाबा इंद्रजीत की पारी की खूब तारीफ की और इसके बाद उन्होंने इंडिया बी की ओर से खेल रहे नीतीश रेड्डी के बॉलिंग एक्शन की तारीफ में एक ट्वीट किया।
नीतीश कुमार रेड्डी की बॉलिंग की एक छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए अश्विन ने लिखा, ‘यह एनकेआर बहुत सही लगता है।’ पहले तो कुछ फैन्स इस गुत्थी में उलझ गए कि एनकेआर कौन है। खैर नीतीश कुमार रेड्डी को सबने आसानी से पहचान भी लिया। इस पर एक पाकिस्तानी फैन ने नीतीश के बॉलिंग एक्शन का मजाक उड़ाया, जिस पर अश्विन ने इस फैन को बहुत बढ़िया ढंग से रोस्ट कर डाला।