दिल्ली में बिल्डिंग के 7वें फ्लोर से कूद गई लड़की, सुसाइड नोट में लिखा कारण

शुक्रवार को दिल्ली के ओखला इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जेईई की तैयारी कर रही एक नाबालिग लड़की ने बिल्डिंग के 7वें फ्लोर से कूदकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में उसने जान देने की वजह भी बताई है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कल रात लगभग साढ़े 11 बजे एक पीसीआर कॉल आई। इसमें सूचना मिली कि ओखला मार्केट में एक बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से लड़की ने कूदकर सुसाइड कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुसाइड करने वाली लड़की नाबालिग थी। वो जेईई एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही थी।

ओखला इलाके में सुसाइड करने वाली लड़की ने पहले एक नोट भी लिखा था। नोट में लड़की ने बताया है कि वो जेईई की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसके ऊपर पढ़ाई का बहुत दबाव आ गया था। लड़की ने बताया है कि वो अपेक्षाओं पर खरी नहीं उत पा रही थी, इसलिए ये कदम उठाया। ये सुसाइड नोटि लिखने के बाद लड़की बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से कूद गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *