उड़ान भरने को तैयार थी गोवा-लखनऊ की फ्लाइट, चूहे ने निरस्त कराई

गोवा से लखनऊ आ रही फ्लाइट एक चूहे की वजह से निरस्त हो गई। फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी। यात्री बोर्डिंग करा कर बैठ चुके थे। इसी बीच केबिन में चूहा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यात्रियों को नीचे उतारा गया। करीब आधे घंटे बाद फ्लाइट निरस्त करने की घोषणा कर दी गई।

इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6811 रोजाना शाम 6:05 बजे गोवा से उड़ान भर कर 8:50 बजे लखनऊ पहुंचती है। घटना मंगलवार शाम की है। यात्री बोर्डिंग करा कर विमान में बैठ चुके थे जब चूहे की मौजूदगी के बारे में पता चला। आनन-फानन सभी यात्रियों को नीचे उतार कर टर्मिनल में वापस भेजा गया। इस बीच यात्रियों ने हंगामा किया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फ्लाइट निरस्त कर दी गई।

एक फ्लाइट निरस्त, 12 लेट

खराब मौसम की वजह से बुधवार को एक फ्लाइट निरस्त कर दी गई। वहीं, 12 उड़ानें आधे घंटे से लेकर चार घंटे तक लेट हुईं। जयपुर से लखनऊ की फ्लाइट 6 ई 7319 निरस्त की गई। दूसरी ओर भोपाल लखनऊ 6ई 7073 लेट रही। अबू धाबी से जाने वाली अन्तरराष्ट्रीय उड़ान 6ई 1416 भी लेट हुई। बेंगेलुरु की तीन उड़ानें लेट हुईं। इनमें इंडिगो की 6ई 451, एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 2711 जहां लेट हुईं वहीं लखनऊ से बेंगेलुरु आईएक्स 2734 लेट रही। इनके अलावा दिल्ली लखनऊ 6ई 5358, कोलकाता लखनऊ 6ई 856 आदि उड़ानें लेट रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *