सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी उछाल, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 03 अक्टूबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोना अब 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 90 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 75762 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 90930 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 75515 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (गुरुवार) सुबह महंगा होकर 75762 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है.


आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 75459 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 69398 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 56822 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44321 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोना-चांदी आज कितने रुपये बदला?

 शुद्धताबुधवार शाम के रेटगुरुवार सुबह का भावकितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम)999    7551575762247 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)995     7521375459246 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)916     6917269398226 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)750     5663656822186 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)585     4417644321145 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम)999     89882909301048 रुपये महंगी

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *