सोने के गिरे भाव, चांदी की बढ़ी कीमत, 55798 रुपये में भी मिलता है 10 ग्राम सोना

Gold Silver Price 26 May: सर्राफा बाजारों आज सोना सस्ता हुआ है और चांदी के भाव बढ़े हैं। 24 कैरेट सोना आज 89 रुपये सस्ता हो गया। जबकि, चांदी 801 रुपये उछली है। आज 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी के 95382 रुपये के रेट से खुला। चांदी अब 97710 रुपये पर पहुंच गई है। सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं, जिनमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर वाला है।

55798 रुपये में भी मिलता है 10 ग्राम सोना

आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड भी आज 89 रुपये सस्ता होकर 95000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर सवा 12 बजे के करीब 81 रुपये कम होकर 87370 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 66 रुपये सस्ता होकर 71537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 53 रुपये टूटकर 55798 रुपये पर आ गई है।

जीएसटी के साथ क्या है भाव

3 प्रतिशत जीएसटी के साथ आज सोना 98243 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 100641 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। सर्राफा बाजारों में सोना अपने ऑल टाइम हाई से केवल 3718 रुपये सस्ता रह गया है। 22 अप्रैल 2025 को सोना 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था।

इस साल सोना करीब 19642 रुपये और चांदी 11693 रुपये महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 24 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 के रेट से खुला था और चांदी 85680 रुपये प्रति किलो से। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *