सोने की चमक पड़ी फीकी! युद्ध के बीच 951 गिरा गोल्ड, 904 रूपए सस्ती हुई चांदी

30 मार्च को घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 951 रुपये फिसलकर 1,43,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 904 रुपये गिरकर 2,27,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। गोल्ड रेट 0.25% बढ़कर 4,503 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 0.56% की तेजी के साथ 70.150 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

Choice Broking के मुताबिक, पिछले हफ्ते चांदी में गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती ने रिकवरी दी। अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी के कारण सुरक्षित निवेश (safe-haven) की मांग बढ़ी, जिससे चांदी को सपोर्ट मिला। वहीं, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और मजबूत कच्चे तेल की कीमतों के चलते सोने की चमक थोड़ी फीकी रही।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,48,2101,35,890
मुंबई1,48,0801,35,740
कोलकाता1,48,0801,35,740
बेंगलुरु1,48,0801,35,740
चेन्नई1,49,0101,36,590

चांदी की कीमत दिल्ली में शुक्रवार को 11,250 रुपये गिरकर 2,30,000 रुपये प्रति किलो रही।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने में हालिया गिरावट के बाद निवेशक सस्ते दाम पर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, युद्ध की लंबी अवधि और केंद्रीय बैंकों की संभावित नीतियों के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक महंगाई का खतरा बढ़ा और अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दर बढ़ा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में तनाव, बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर सोने की मांग पर दबाव डाल रहे हैं। पिछले सप्ताह सोने में थोड़ी बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से सोना करीब 15% गिर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *