Gold Price Updates: इजरायल के ईरान पर अटैक का असर गोल्ड मार्केट पर भी दिख रहा है। एमसीएक्स में सोने का भाव एक लाख रुपये के लेवल को क्रॉस कर गया है। एमसीएक्स गोल्ड (MCX Gold) 99500 रुपये के लेवल पर खुला था। कुछ देर के बाद गोल्ड का रेट 1.12 प्रतिशत या फिर 1108 रुपये के इजाफे के बाद 100288 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। इससे पहले एमसीएक्स में गोल्ड 98,392 रुपये पर बंद हुआ था।
एमसीएक्स सिल्वर प्राइस (MCX Silver Price) 565 रुपये या फिर 0.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 106450 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है। इससे पहले यह 1,05,885 रुपये पर बंद हुआ था। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 5 महीने के उच्चतम स्तर पर है। आज गोल्ड का रेट 3425 डॉलर के करीब था।
सोने की कीमतों में तेजी की वजह?
गोल्ड के रेट में इजाफे की वजह इजरायल का ईरान पर अटैक करना है। जिसकी वजह से अरब देशों में अब अस्थिरता की संभावना बढ़ गई। इसी का असर है कि आज क्रूड ऑयल का रेट 13 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, मार्केट में अस्थिरता की वजह से लोगों की रुझान सोने जैसे सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ने लगता है। साथ ही दुनिया भर के सेंट्रल बैंक भी गोल्ड की खरीदारी जमकर कर रहे हैं। जिसकी वजह से हाल के समय में गोल्ड ने अच्छा रिटर्न दिया है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैश्विक स्तर पर तनाव कम नहीं हुआ तो सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहेगा। निवेशकों की तेजी से बदलते ग्लोबल मार्केट पर करीब से निगाह बनी हुई है।