गिरावट के बाद संभला सोना, 3 प्रतिशत की तेजी, चांदी ने भी भरी उड़ान, फिर 2.5 लाख पार पहुंचा भाव

पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के चलते मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतें 2,33,000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इंडिया बुलियंस वेबसाइट के अनुसार, जियोपॉलिटिकल घटनाओं और भारत-यूएस ट्रेड डील पर सहमति के बीच ग्लोबल मार्केट में बिकवाली से निवेशकों ने प्रॉफिट बुक किया।

चांदी का मार्च फ्यूचर 7% बढ़कर 2,53,007 रुपये/किग्रा हुआ। सोने का अप्रैल फ्यूचर 3.37% की उछाल के साथ 1,48,849 रुपये/10 ग्राम पहुंच गया। मंगलवार की शुरुआती ट्रेडिंग में स्पॉट गोल्ड में थोड़ी रिकवरी देखी गई, जो पिछले दो दिनों में रिकॉर्ड-सेटिंग रैली के अचानक उलटने के बाद हुए भारी नुकसान का कुछ हिस्सा भर रही थी। स्पॉट गोल्ड 2.9% बढ़कर $4,800 प्रति औंस के करीब पहुंच गया वहीं सिल्वर 5.1% बढ़कर $83 प्रति औंस के ऊपर करोबार कर रहा है।

सोने-चांदी की कीमतों ने चौंकाया

पिछले एक साल में सोने और चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिसने मार्केट के पुराने निवेशकों को भी चौंका दिया। ग्लोबल तनाव, कमजोर होती करेंसी, और फेडरल रिजर्व की ऑटोनॉमी पर सवालों के बीच निवेशक इन धातुओं में सुरक्षित निवेश कर रहे हैं।

गिरावट की तेज शुरुआत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेड चेयर के लिए नॉमिनेट करने की खबर से हुई। इस खबर ने डॉलर को मजबूत किया और उन ट्रेडर्स का सेंटिमेंट खराब किया, जो ट्रंप पर नरम करेंसी की उम्मीद कर रहे थे।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत

शहरसोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/1 किग्रा)
मुंबई142,890232,840
दिल्ली142,640232,440
बेंगलुरु143,000233,020
चेन्नई143,300233,260
हैदराबाद143,110233,210
कोलकाता142,700232,530

दक्षिणी शहरों में सोने और चांदी के रेट उत्तरी और राष्ट्रीय राजधानी के मुकाबले अधिक हैं। चेन्नई सोने और चांदी दोनों में सबसे आगे, जबकि दिल्ली और मुंबई इसके पीछे हैं। सोने और चांदी की कीमतों को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें अभी गिरावट की संभावना है और आने वाले दिनों में चांदी की कीमत 2 लाख और सोने की भाव 1.3 लाख तक आ सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *