सुशासन तिहार : ग्राम पुरी में समाधान शिविर 22 मई को

उत्तर बस्तर कांकेर 21 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार सुशासन तिहार के तहत आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण की जानकारी देने जिले में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में निर्धारित क्लस्टर तथा तिथि अनुसार जनपद पंचायतों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 22 मई को जनपद पंचायत चारामा के क्लस्टर पुरी में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त क्लस्टर में ग्राम पुरी, कहाड़गोंदी, मयाना, मरकाटोला, रामपुर, भोथा, किशनपुरी, कांटागांव, परसोदा, कोटतरा, बागडोंगरी और गांडागौरी के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणजन पहुंचकर राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। साथ ही सभी जिला स्तर के अधिकारियों को शिविर में अनिवार्यतः उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *