सुशासन तिहार: आवेदन का हुआ त्वरित निराकरण

गरियाबंद . लोगों की समस्याओं  एवं मांगों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले चरण में लोगो से आवेदन प्राप्त किया गया। तत्पश्चात आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। “सुशासन तिहार” ने न सिर्फ योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया है, बल्कि आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक नई मिसाल भी कायम की है। इसी कड़ी में  विकासखंड गरियाबंद के ग्राम कौंदकेरा निवासी किसान प्रेमलाल के आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें नया किसान किताब प्रदान कर दिया गया है। सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय गरियाबंद में अपने किसान किताब के पुराने एवं क्षतिग्रस्त होने की सूचना देते हुए नया किसान किताब प्रदान करने आवेदन दिये थे। उनके दिये हुए आवेदन पर तहसील कार्यालय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें नया किसान किताब दे दिया गया। कम समय में एवं सुविधाजनक तरीके से किसान किताब के प्राप्त हो जाने से किसान प्रेमलाल ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार की खूब प्रशंसा की। साथ ही किसान किताब मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

उल्लेखनीय है कि प्रेमलाल एक साधारण कृषक हैं, जिनकी पूरी आजीविका कृषि पर निर्भर है। उनके पुराने किसान किताब क्षतिग्रस्त हो जाने से काफी चिंतित थे। अब नये किसान किताब मिलने से उनकी चिंता दूर हो गई है। किसान प्रेमलाल को बैंक से ऋण, खाद बीज प्राप्त करने एवं अन्य शासकीय सुविधाओं में सहुलियत होगी। साथ ही आसानी से राजस्व संबंधी एवं अन्य शासकीय मामलों में लाभ ले पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *