उत्तर बस्तर कांकेर, 22 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार सुशासन तिहार के तहत आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण एवं शासन की जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में निर्धारित क्लस्टर तथा तिथि अनुसार जनपद पंचायतों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 23 मई को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के क्लस्टर ऐसेबेड़ा अंतर्गत ग्राम भिंगीडार, चंदनपुर, गोविन्दपुर, ऐसेबेड़ा, श्यामनगर, बारदा, सत्यनगर, कृष्णनगर, बलरामपुर, जयश्रीनगर, वनश्रीनगर, कारेकट्टा, इन्द्रप्रस्थ और पुरूषोत्तमनगर के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणजन पहुंचकर राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। साथ ही सभी जिला स्तर के अधिकारियों को शिविर में अनिवार्यतः उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं