सरकार दीपावली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति के लिए शीर्ष न्यायालय से करेगी आग्रह: रेखा

नयी दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्लीवासियों की भावनाओं और दीपावली को लेकर लोगों के असीम प्रेम एवं आस्था का सम्मान करते हुए दिल्ली सरकार शीर्ष न्यायालय से निवेदन करेगी कि दीपावली पर प्रमाणित ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति प्रदान की जाए।
श्रीमती गुप्ता ने आज कहा , “हमारी सरकार का मानना है कि जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण, दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है। इस पहल का उद्देश्य परंपराओं का सम्मान करते हुए प्रदूषण नियंत्रण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना है।” उन्होंने कहा कि दीपावली को लेकर दिल्लीवालों में अलग ही उत्साह, उमंग और उल्लास नजर आता है। यह पर्व न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि दिल्ली की आर्थिक और सांस्कृतिक धड़कन का प्रतीक भी है। इस पर्व को शानदार और वैभवपूर्ण बनाने के लिए दिल्ली वाले आतिशबाजी का खूब उपयोग करते रहे थे, लेकिन प्रदूषण व विभिन्न कारणों से इसे रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *