राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की मुलाकात

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक परिस्थितियों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार, राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों तथा निवेश को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, उद्योगों के विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *