उत्तर बस्तर कांकेर 20 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 21 एवं 22 मई को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 21 मई को दोपहर 3.35 बजे अलबेलापारा कांकेर हेलीपेड पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे जिला पंचायत परिसर में 3.55 बजे पहुंचेंगे, जहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण करेंगे। इसके उपरांत जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके पश्चात् सायं 5.30 बजे केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के तहत जिले में क्रियान्वयन का राज्यपाल द्वारा अवलोकन एवं निरीक्षण किया जाएगा। तदुपरांत वे शासकीय विश्राम गृह में 6 बजे पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री डेका अगले दिन 22 मई को सुबह 09 बजे विश्राम गृह से जंगलवार कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत सुबह 10.15 बजे हेलीपेड अलबेलापारा से जिला कोण्डागांव के लिए रवाना होंगे।