राज्यपाल श्री रमेन डेका कांकेर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

उत्तर बस्तर कांकेर 26 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 27 एवं 28 मई को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 27 मई को प्रातः 08 बजे कार द्वारा चारामा पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे सर्किट हाउस जिला कोण्डागांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अपराह्न 4.30 बजे जिला पंचायत परिसर कांकेर पहुंचेंगे जहां ’एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण करेंगे। इसके उपरांत जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके पश्चात् सायं 6.30 बजे शासकीय विश्राम गृह में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री डेका अगले दिन 28 मई को सुबह 09 बजे विश्राम गृह से जंगलवार कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत सुबह 11 बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात 12.30 बजे विश्राम गृह में पहुंचकर भोजन करेंगे और दोपहर 02 बजे राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *