Govinda Firing Case: एक्टर गोविंदा को लगी गोली, हादसा या साजिश? पुलिस ने बताया सच

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली केस में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है. डीसीपी दीक्षित गेदाम ने साफ किया है कि ये मामला सिर्फ एक हादसा है. कहीं कोई साजिश या गड़बड़ी की बात नहीं है. हालांकि अभी तक गोविंदा का बयान नहीं लिया जा सका है. क्योंकि वो अस्पताल में एडमिट हैं. 

पुलिस का कहना है कि जिस बंदूक से गोली चली थी वो गोविंदा की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर है. जांच में पाया गया कि ये सिर्फ एक हादसा है इसलिए अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस ने सिर्फ अपनी डायरी में इस इंसीडेंट को रिपोर्ट किया है. 

मालूम हो कि गोविंदा को मंगलवार की सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया गया कि गोविंदा कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे, इससे पहले उन्होंने अपनी रिवॉल्वर को साफ करने के लिए निकाला ताकी इसके बाद अलमारी में सुरक्षित रख सकें. लेकिन पिस्तौल उनके हाथ से गिर गई और मिस-फायर हो गया. 

इस हादसे में गोविंदा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर्स ने तुरंत सर्जरी कर उनके पैर से गोली निकाली. इसके बाद एक्टर को ICU में अंडर-ऑब्जर्वेशन रखा गया था. हालांकि गोविंदा ने खुद एक ऑडियो जारी कर के ये क्लियर किया था ये गोली उन्हें गलती से लगी है. बाबा के आशीर्वाद से सब ठीक है. उनके पैर से गोली को निकाल लिया गया है. उनकी हालत भी बेहतर है.  

वहीं गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया था कि मुंबई पुलिस ने गोविंदा की बेटी टीना का बयान दर्ज किया है. लेकिन गोविंदा का बयान अभी तक दर्ज नहीं हुआ है. गोविंदा की सेहत में सुधार के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा. बीती शाम मुंबई पुलिस के अधिकारी अस्पताल में पहुंचे थे. उन्होंने गोविंदा से बातचीत की. उनके साथ हुई घटना के बारे में जानकारी ली. लेकिन अभी तक ऑफिशियली एक्टर का बयान दर्ज नहीं किया गया है. 

पत्नी सुनीता आहुजा ने कहा- उनकी तबीयत अब ठीक है. आज उन्हें नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट किया जाएगा. वो कल (मंगलवार) से बेहतर हैं. परसों उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. सबके आशीर्वाद, फैंस की दुआ से गोविंदा एकदम ठीक है. हर जगह सर को लेकर पूजा प्रार्थना चल रही है. उनकी बहुत फैन फॉलोइंग है. सब मंदिरों, दरगाह में उनके लिए पूजा प्रार्थना चल रही हैं. सबके आशीर्वाद से सर की तबीयत एकदम ठीक हैं. मैं फैंस को बोलना चाहूंगी कि आप पैनिक मत होइए. कुछ महीनों बाद सर फिर से डांस वांस करने लगेंगे.  

गोविंदा से मिलने शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि वो अब ठीक हैं और कल तक डिस्चार्ज हो जाएंगे. वहीं बेटी टीना आहूजा ने उज्जैन के महाकाल में पिता की बेहतर सेहत के लिए अनुष्ठान करवाया, जहां 51 पंडितों ने मिलकर महामृत्युंजय का जाप किया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *