प्रधान अध्यापक के निधन पर दी गई अनुग्रह राशि

उत्तर बस्तर कांकेर 21 मई 2025/ कांकेर शहर के अन्नपूर्णापारा निवासी श्री चंद्रप्रकाश रवानी प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला पुसावंड में पदस्थ थे। उनका आकस्मिक निधन मंगलवार 20 मई को होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कांकेर श्री केजूराम सिन्हा द्वारा श्री रवानी के निवास स्थान अन्नपूर्णापारा कांकेर पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात कर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता चंद्रप्रकाश रवानी को निधन के 24 घंटे के अंतर्गत अनुग्रह राशि के तौर पर 50 हजार रूपए प्रदान किए गए। इस अवसर पर बीआरसी श्री देवकरण भास्कर, सीएसी दिलीप साहू सहित परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *