अरमान और अभिरा को अलग करेंगी दादी-सा, तान्या की उड़ेगी खिल्ली

टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों दर्शकों के लिए लगातार नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है। आने वाले एपिसोड में ड्रामा और इमोशन दोनों का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। कहानी में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि जानबूझकर अभिरा के पास जाएगी और उससे सिंदूर मांगेगी। अभिरा बिना कुछ सोचे-समझे सिंदूर मंगवाकर दे देगी, लेकिन तभी गीतांजलि अचानक अरमान से कहेगी, “मेरी मांग भर दीजिए।”

टूटेगी अभिरा

यह सुनकर अरमान हिचकिचा जाएगा, मगर गीतांजलि उस पर दबाव बनाएगी। आखिरकार, अरमान अभिरा की आंखों के सामने गीतांजलि की मांग भर देगा। यह नजारा देखकर अभिरा अंदर से टूट जाएगी, लेकिन बाहरी तौर पर वह खुद को संभाले रखेगी और अरमान के सामने नॉर्मल बिहेव करेगी।

डांडिया नाइट का धमाल

इसके बाद शो में डांडिया नाइट का ट्रैक शुरू होगा। यहां भी गीतांजलि अरमान पर नजरें जमाए रखेगी और एक पल के लिए भी उसे अकेले नहीं छोड़ेगी। वहीं, मायरा एक प्लान बनाएगी ताकि अरमान और अभिरा फिर से करीब आ सकें।

दादी-सा का गुस्सा

मायरा पहले अभिरा को डांडिया खेलने के लिए मनाएगी और फिर उसे अरमान के पास ले जाएगी। इसके बाद मायरा, गीतांजलि से पानी लाने का बहाना बनाएगी और मौके का फायदा उठाकर अरमान-अभिरा की चुनरी एक साथ बांध देगी। अभिरा घबराकर चुनरी खोलने की कोशिश करेगी, लेकिन तभी दादी-सा की नजर उस पर पड़ जाएगी। दादी-सा खुद आकर दोनों की चुनरी खोल देंगी, जिससे माहौल और भी दिलचस्प बन जाएगा।

कृष और तान्या का ट्रैक

दूसरी तरफ, कृष और तान्या का एंगल भी शो में ड्रामा बढ़ाएगा। कृष, तान्या को लेकर अपने दोस्तों के पास जाएगा। वहीं, एक दोस्त तान्या के वजन को लेकर उसका मजाक उड़ाएगा और कहेगा, “मुझे लगा था तुम अपने लिए कोई फिट लड़की लाओगे।” यह सुनकर तान्या भड़क जाएगी और पलटकर जवाब देने को तैयार हो जाएगी, लेकिन कृष हालात को संभालते हुए उसे वहां से ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *