विचारों में बढ़ता फासला; AAP के मुस्लिम नेता ने केजरीवाल को दिया झटका, इस्तीफे का ऐलान

आम आदमी पार्टी के विधायक और बड़े मुस्लिम चेहरे अब्दुल रहमान ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विचारों में फासला बढ़ने की बात कहकर उन्होंने पार्टी से भी अलग होने का संकेत दे दिया है।

अब्दुल रहमान ने एक्स हैंडल के जरिए मंगलवार को अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को टैग करते हुए लिखा, ‘आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। विचारों में बढ़ते फासले को देखते हुए यह निर्णय लिया है। उम्मीद है कि पार्टी और समर्थक मेरे इस कदम को समझेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *