गिल की सेना से होगी हार्दिक ब्रिग्रेड की टक्कर, आईपीएल में कैसा है रिकॉर्ड

नई दिल्ली : अहमदाबाद में आज आईपीएल 2025 का नौवां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस। आईपीएल में अभी तक दोनों टीमों के बीच पांच बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें तीन बार गुजरात और दो बार मुंबई इंडियंस ने मैच जीता है। बता दें कि आज के मैच में गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथ में है, वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या वापसी कर रहे हैं। पिछले सीजन में लगे बैन के चलते पांड्या पहले मैच में टीम से बाहर थे। इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने संभाली थी।

अभी तक गुजरात टाइटंस है आगे
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस राइवलरी में अभी तक गुजरात आगे है। लेकिन आज मौका है कि मुंबई इंडियंस आगे निकल जाए। अगर दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में हाइएस्ट स्कोर की बात करें तो यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम है। गुजरात ने 26 मई 2023 को अहमदाबाद में तीन विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए थे। लोएस्ट टोटल मुंबई इंडियंस के नाम है जो बना था 25 अप्रैल 2023 को अहमदाबाद में। यह स्कोर था नौ विकेट पर 152 रन।

शुभमन गिल के नाम पर्सनल अचीवमेंट
दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ी जीत गुजरात टाइटंस ने दर्ज की है। जीटी ने 26 मई 2023 को मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराया था। वहीं, सबसे छोटी जीत मुंबई ने पांच रनों से दर्ज की थी। यह मैच 6 मई 2022 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। निजी हाइएस्ट स्कोर की बात करें तो यह रिकॉर्ड जीटी के कप्तान शुभमन गिल के नाम पर दर्ज है। गिल ने 26 मई 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 गेदों में 129 रनों की पारी खेली थी। वहीं, बेस्ट बॉलिंग फिगर मोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने गुजरात टाइटंस से खेलते हुए 2023 में 2.2 ओवरों में 10 रन देकर मुंबई के पांच विकेट झटके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *