हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने अधिकारियों की एक मीटिंग ली. इस दौरान उन्होंने अफसरों को अल्टीमेटम दिया कि करप्शन किया या घूस ली तो जेल जाना होगा. मैं करप्शन बर्दाश नहीं करुंगा. ऐसे अधिकारी गुरुग्राम छोड़कर चले जाएं. राव नरबीर से कोई नहीं बचा सकता. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिवाली तक का समय है, अपने आकाओं से बात कर लो और घूस लेना छोड़ दो.
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने बैठक में कहा कि जो अधिकारी अब्दाली बन कर लूट रहे थे गुरुग्राम को लूट रहे थे, लेकिन अब नहीं लूटने दूंगा. उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर किसी ने रिश्वत ली तो मुझसे बुरा कोई नही होगा. मैं खुद ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करवाउंगा.
उन्होंने कहा कि अगर गुरुग्राम में रहना है, तो काम करके दिखाना ही होगा. वरना यहां से तबादला करवा लेना.