दिल्ली हाईकोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक एवं अन्य को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगने वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस अमित शर्मा की पीठ ने एपेक्स बॉडी लेह की ओर से दाखिल की गई इस याचिका पर पुलिस और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। अब इस मामले में 22 अक्टूबर को सुनवाई होगी।