विदेशी महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से बैंकाक जा रही फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिग

दिल्ली से बैंकाक जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के फ्लाइट में शनिवार सुबह हड़कंप मच गया। दरअसल एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिससे आपात स्थिति में विमान को यूपी के बाबातपुर एयरपोर्ट वाराणसी में उतारा गया। फिर उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, विमान को दोबारा बैंकाक के लिए रवाना कर दिया गया।

विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर दिल्ली से बैंकाक जा रहा धा। इसी दौरान बैंकाक की रहने वाली 40 साल की थिपवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चालक दल ने इसकी जानकारी वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी के अफसरों को देते हुए मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। जिसके बाद एटीसी की अनुमति मिलने पर विमान को डायवर्ट कर सुबह 10:05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां से यात्री को एयरलाइंस द्वारा एयरपोर्ट की एंबुलेंस से शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला का उपचार फिलहाल चल रहा हैl उधर, सुबह लगभग 10:35 बजे विमान को वापस बैंकाक रवाना किया गया।

बाबतपुर से मुंबई के लिए जा रहे अकासा एयरलाइंस विमान में गुरुवार यानी 15 अगस्त को वाराणसी के 80 साल के एक बुजुर्ग दशरथ गिरि नामक यात्री की मौत हो गई। विमान संख्या क्यूसी 1492 बाबतपुर से सुबह 9.50 पर उड़ान भरा। विमान जब हवा में था तभी यात्री को सीने में तेज दर्द शुरू हुआ और वह अपनी कुर्सी से नीचे लुढ़क गए। विमान के क्रू मेंबर पहुंचे और उपचार की कोशिश की लेकिन होश नहीं आया। विमान की आपात लैंडिंग भोपाल एयरपोर्ट पर कराई गई। यात्री को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर विमान बाकी यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *