बिहार में बाढ़ के आगे हेलिकॉप्टर भी बेबस! ब्लेड टूटा तो पानी में करानी पड़ी ‘लैंडिंग’

बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने गया इंडियन एयरफोर्स का चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि ब्लेड टूटने की वजह से ये हादसा हुआ है. हालांकि, इस हादसे में किसी भी प्रकार की हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स का ये हेलिकॉप्टर मुजफ्फरपुर के औराई इलाके में राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहा था और सुबह से ही फूट पैकेट बांट रहा था. थोड़ी देर पहले इस हेलिकॉप्टर के एक ब्लेड में कोई तकनीकी परेशानी आ गई थी, जिसके बाद इस हेलिकॉप्टर को हार्ड लैंडिंग कराई गई है.

वहीं, पानी में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए थे और हेलिकॉप्टर में मौजूद तीन वायुसेना के अधिकारियों को सुरक्षा बाहर निकाल लिया और उन्हें नाव की मदद से सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *