हेलफायर, F-16 और आयरन डोम… वो महाहथियार जिनसे एक साथ 4 दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहा इजरायल

इजरायल पिछले कई महीनों से एकसाथ चार फ्रंट पर जंग लड़ रहा है. ये दुश्मन हैं- हिमास, हिजबुल्लाह, हूती और ईरान. हमास से गाजा में जंग. हिजबुल्लाह से लेबनान में. हूती विद्रोहियों से लाल सागर और समंदर में इजरायल की तरफ आने वाले जहाजों को लेकर और बीच-बीच में ईरान के साथ छोटी-मोटी लड़ाइयां. 

इजरायल चारों तरफ से अपने दुश्मनों से घिरा है. गाजा पट्टी में हमास आतंकियों से जंग. उत्तरी सीमा पर लेबनान में हिजबुल्लाह से. सीरिया में ईरान समर्थित आतंकी समूहों से लो-लेवल कॉन्फ्लिक्ट. और यमन से हूती विद्रोहियों द्वारा अक्सर होने वाले ड्रोन हमले. इजरायल को कई दिशाओं से जंग लड़ने की आदत है. 

कई दिशाओं से जंग की शुरूआत 1967 से 1973 के बीच हुई थी. जो अब तक चली आ रही है. पिछले साल अक्तूबर में हमास ने दक्षिणी इजरायल पर सरप्राइज अटैक किया. 1100 से ज्यादा लोग मारे गए. सैकड़ों बंधक बनाए गए. गाजा से हमास का खात्मा किया गया लेकिन अब भी वहां छोटी-मोटी झड़प होती रहती है.

इसके बाद इस साल अप्रैल में उत्तरी सीमा पर लेबनान से ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने 300 से ज्यादा रॉकेट और ड्रोन अटैक किए. इजरायल ने उसे भी संभाल लिया. लेकिन इजरायल चारों फ्रंट पर जंग लड़ कैसे रहा है. कौन से ऐसे हथियार हैं, जो इसे इतनी ताकत दे रहे हैं कि इजरायल अपने चारों दिशाओं में मौजूद दुश्मन को चोट पहुंचा रहा है. 

आयरन डोम को दुनिया का बेस्ट एयर डिफेंस सिस्टम है. यह मिसाइल, ड्रोन, फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर किसी को भी मार कर गिरा सकता है. आयरन डोम छोटी दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम है, जो रॉकेट, तोपखाने और मोर्टारों को नष्ट करता है. यह रक्षा प्रणाली हर मौसम में काम कर सकती है. इजरायल ने सबसे पहले साल 2012 में इसे शामिल किया. इसका रडार दुश्मनों के मिसाइल्स-रॉकेट को पहचान कर उसे हवा में ही नेस्तनाबूत कर देता है.

लहत का पूरा नाम है लेजर होमिंग अटैक या लेजर होमिंग-एंटी टैंक मिसाइल. 13 किलो वजनी यह मिसाइल टैंडम हीट वॉरहेड लेकर हमला करती है. इसकी रेंज 6 से 13 किलोमीटर है. यह 300 मीटर प्रति सेकेंड की गति से दुश्मन टारगेट की तरफ हमला करती है. इसे किसी भी फाइटर जेट या हेलिकॉप्टर से दागा जा सकता है. 

हेलफायर मिसाइल को फाइटर जेट, ड्रोन या हेलिकॉप्टर से दागते हैं. इसके वैरिएंट्स को जमीन या कंधे से भी दागा जा सकता है. बारूद की मात्रा बेहद कम होती है. इसमें तेज धार वाले धातु के ब्लेड्स होते हैं. इस मिसाइल को निंजा बॉम्ब और फ्लाइंग गिंसू भी कहते हैं. इस मिसाइल में पांच तरीके के वॉरहेड लगाए जा सकते हैं. एंटी-टैंक हाई एक्सप्लोसिव, शेप्ड चार्ज, टैंडम एंटी-टेरर, मेटल ऑगमेंटेड चार्ज (R9X) और ब्लास्ट प्रैगमेंटेशन. इस मिसाइल की रेंज 499 मीटर से लेकर 11.01 km तक होती है. अधिकतम गति 1601 km/hr है.

इजरायल का मुख्य युद्धक टैंक. इसके चार वैरिएंट्स इजरायल के पास मौजूद हैं. 65 टन का यह टैंक 4 क्रू मेंबर और 6 सैनिकों के साथ युद्ध मैदान में उतरता है. इसके बाहर जो कवच लगा है, उसके बारे में इजरायल ने कभी किसी को नहीं बताया. इसमें 120 मिलिमीट की स्मूथबोर गन लगी होती है. साथ ही यह एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल Lahat लॉन्च कर सकता है. इसके अलावा इसमें एक 12.7 मिलिमीटर की मशीन गन, तीन 7.62 मिलिमीटर की मशीन गन, 1 मोर्टार लॉन्चर, 1 इंटरनल मोर्टार लॉन्चर और 12 स्मोक ग्रैनेड लॉन्चर लगा होता है. इसमें 48 गोले रहते हैं. इसकी रेंज 500 kmहै.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *