हाई बीपी या लो बीपी: किसमें ज्यादा खतरा?

हाई ब्लड प्रेशर के साथ ही काफी सारे लोग लो ब्लड प्रेशर के भी शिकार रहते हैं। लोगों को लगता है कि ब्लड प्रेशर अगर लो हो गया या हाई हो गया तो दोनों ही स्थिति खतरनाक है। लेकिन इस बारे में डॉक्टर की राय अलग है। अगर आपका ब्लड प्रेशर भी लो रहता है और आप टेंशन में बढ़ा रहे हैं तो जान लें कि ब्लड प्रेशर लो रहना या हाई रहना कौन सा ज्यादा खतरनाक होता है।

लो ब्लड प्रेशर नहीं है खतरनाक

ब्लड प्रेशर अगर 80/120 से कम रहता है। लेकिन आप आसानी से सीढ़ियां चढ़ लेते हैं और सारे काम बिना हांफे पूरे कर लेते हैं। चक्कर और बेहोशी जैसी स्थिति नहीं महसूस होती है। तो लो ब्लड प्रेशर आपके लिए खतरनाक नही है। वहीं आमतौर पर ब्लड प्रेशर लो होने के लिए कई दूसरी बिमारियां जिम्मेदार होती हैं। अगर ब्लड प्रेशर डिहाइड्रेशन, थायराइड, इंफेक्शन या डायबिटीज की वजह से हो रहा है तो इन बीमारियों का इलाज करने पर ये ठीक हो जाता है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर खतरनाक नही हैं। हालांकि कुछ स्थितियों में लो ब्लड प्रेशर भी खतरनाक हो सकता है। इससे बेहोशी और चक्कर के साथ सांस लेने में तकलीफ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हमेशा लो बना रहता है। उन्हें हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसे खतरे कम होते हैं। ये जानलेवा तभी होता है जब ब्लड प्रेशर फ्लक्चुएट होकर लो होता है और हार्ट तक ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती। हमेशा लो ब्लड प्रेशर रहना सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक नहीं होता है।

हाई ब्लड प्रेशर है जानलेवा

वहीं, हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट फेल होने, स्ट्रोक होने का खतरा ज्यादा रहता है। क्योंकि ब्लड प्रेशर हाई होने का मतलब है कि हार्ट में खून की सप्लाई पहुंचने में दिक्कत हो रही है। उसे ज्यादा बार और बहुत मेहनत करे पंप करना पड़ रहा है। जिससे ना केवल हार्ट की नसें थकना शुरू कर देती हैं बल्कि डैमेज हो जाती है। जिसकी वजह से हार्ट रैप्चर जैसी खतरनाक स्थिति भी हो जाती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर का इलाज ज्यादा देखरेख और सावधानी से करने की जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *