तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, खाई में गिरी बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

कोरबा . जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम कनसरा-देवपहरी के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

क्या हुआ हादसे के दौरान?
मृतक अमृत गोंड (20) और राजेश गोंड (19), दोनों बंजारीडांड गांव के निवासी थे। तीसरा युवक भूलेश्वर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार, तीनों दोस्त देवपहरी से अपने गांव बंजारीडांड लौट रहे थे। रास्ते में बाइक की तेज रफ्तार ने एक मोड़ पर उनकी जिंदगी छीन ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *