पेड़ से टकराई और गड्ढे में पलट गई तेज रफ्तार बोलेरो… सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बोलेरो सवार 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया और शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. 

  दरअसल, गुरुवार रात इटियाथोक थाना अंतर्गत के रहने वाले से चार दोस्त धर्म सिंह, अभिषेक साहू, दीपू मिश्रा और राम बचन पांडेय खरगूपुर मार्ग पर बोलेरो कार से जा रहे थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान कार तेज रफ्तार से चल रही थी. तभी बेंदौली गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई. 

पेड़ से टकराने के बाद बोलेरो चकनाचूर हो गई. टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग सहम गए. इसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी. फिर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में फंसे चारों दोस्तों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला. मगर, चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी. फिर भी उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने भी मृतक घोषित कर दिया.

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि गुरुवार रात इटियाथोक थाने को सूचना मिली कि इटियाथोक से खरगूपुर जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. कार में फंसे चारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया. मामले में अन्य कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *