पिता को अंतिम विदाई देकर बेसुध दिखे हिमेश रेशमिया, ढाढ़स बंधाने पहुंचे इंडस्ट्री के साथी

हिमेश रेशमिया के म्यूजिक डायरेक्टर पिता विपिन रेशमिया बुधवार को इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार को इंडस्ट्री के लोगों के साथ हिमेश ने उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर विपिन रेशमिया की अंतिम यात्रा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं। फराह खान, साजिद खान, सिंगर शान सहित कई लोग हिमेश रेशमिया के पिता को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

हिमेश रेशमिया ने पिता का अंतिम संस्कार मुंबई में गुरुवार को किया। एक वीडियो में हिमेश श्मशान में पिता के अंतिम संस्कार के लिए जाते दिख रहे हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर फोटोग्राफर्स का अभिवादन भी किया। श्मशान में किश्वर मर्चेंट और इंडस्ट्री के कई लोग दिखाई दिए। हिमेश के पिता की उम्र 87 साल थी। उन्हें सांस लेने से जुड़ी दिक्कत थी और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

हिमेश के पिता के निधन की पुष्टि वनिता थापर ने की थी। उन्होंने ईटाइम्स को बताया था, हां उन्हें सांस से जुड़ी दिक्कत थी। वह कोकिलाबेन में भर्ती थे और बुधवार शाम 8:30 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि वह फैमिली फ्रेंड हैं और हिमेश के पिता को पापा कहकर बुलाती थींय़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *