हिना खान बनीं पू, रीक्रिएट किया फिल्म ‘कभी खुशी कभी कम से करीना का कैरेक्टर, यूजर्स बोले-हालेलुया

टीवी एक्ट्रेस इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस की ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। हिना ट्रीटमेंट से गुजर रही हैं लेकिन इस बीच भी वो खुद को बिजी रखे हुए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस के साथ कंटेंट शेयर करती देखी गई हैं। इस बार हिना ने करीना कपूर के कैरेक्टर को रीक्रिएट किया है जो उनके फैंस को पसंद आ रहा है। इसमें वो पू बनीं नजर आ रही हैं और जिस अंदाज से उन्होंने पू को कॉपी किया है उसे देखने के बाद आप भी खुश हो जाएंगे।

हिना खान बनीं पू

हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई हैं। यहां वो करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम की करीना कपूर यानी करीना कपूर के किरदार को कॉपी करती नजर आ रही हैं। उन्होंने उसी अंदाज में डायलॉग भी बोले। हिना के इस पू अंदाज को फैन पसंद कर रहे हैं।

यूजर्स रिएक्शन

हिना खान के इस वीडियो पर फैंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या शानदार एक्सप्रेशन है, बिल्कुल पू लग रही हो, एक अन्य यूजर ने लिखा, ये हमारी टीवी की पू है, एक और यूजर ने लिखा, हिना से अच्छा ये किरदार कोई नहीं कॉपी कर सकता। एक यूजर ने करीना के ही अंदाज में लिखा, ‘हालेलुया’।

टीवी शो में हिना और रॉकी

बता दें, हिना खान को पति पत्नी और पंगा में देखा गया है। यहां एक्ट्रेस ने पति रॉकी जैसवाल के साथ भाग लिया था। इस टीवी शो के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते और कैंसर की जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी। इसके अलावा हिना बिग बॉस 19 पर भी अपनी राय देते देखी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *