जन्नत जुबैर रहमानी और उनके छोटे भाई अयान जुब्बैर रहमानी पर हाल ही में हुए हमले की वजह से लोग एक्ट्रेस के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं। सबसे ज्यादा सर्च ये किया जा रहा है कि आखिरी 24 साल की जन्नत जुबैर इतनी फेमस कैसे हैं। आइए हम आपको बताते हैं। जन्नत जुबैर एक्ट्रेस हैं, कॉन्टेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह पिछले 16 साल से लगातार काम कर रही हैं।
जन्नत ने साल 2009 में आए सीरियल ‘दिल मिल गए’ से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान टीवी सीरियल ‘फुलवा’ (2011) से मिली है। इस रोल के लिए, उन्होंने ‘बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट’ का इंडियन टेली अवाॅर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में आए रोमांटिक शो ‘तू आशिकी’ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था।
साल 2018 में, उन्होंने फिल्म ‘हिचकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ काम किया था।
एक्टिंग के साथ-साथ जन्नत ने कॉन्टेंट बनाना शुरू किया। भारत में TikTok बैन होने से पहले, वह इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं क्रिएटर थीं। फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कॉन्टेंट पोस्ट करना शुरू किया और देखते ही देखते उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ते चली गई।
खबर लिखने तक जन्नत के इंस्टाग्राम पर 51.8 मिलियन फॉलोअर्स थे। वहीं शाहरुख खान को इंस्टाग्राम पर 49.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
साल 2022 में जन्नत का नाम फोर्ब्स इंडिया की ’30 अंडर 30′ की लिस्ट में शामिल किया गया था। बता दें, वह इस वक्त कुकिंग रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जन्नत की नेटवर्थ 250 करोड़ रुपये है। वह टीवी और फिल्मों से मिलने वाले एक्टिंग असाइनमेंट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, इंस्टाग्राम स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स, YouTube से होने वाली कमाई, म्यूजिक वीडियो और कोलैबोरेशन्स से हर महीने करोड़ों कमाती हैं।