ईरान यहूदी देश को गीदड़ भभकी ही देता रह गया और इजरायल ने शनिवार सुबह जोरदार हमला कर दिया। ईरान की मीडिया ेक मुताबिक तेहरान के आसपास जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। तेहरान के करीब ही एक सैन्य क्षेत्र को इजरायल ने निशाना बनाया है। इसके अलावा वह अन्य जगहो पर भी ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला कर रह है। इजरायल का कहना है कि ईरान महीनों से लगातार हमले कर रहा था और उसी का यह जवाब दिया गया है।
इजरायल के इस हमले के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि इजरायल की ओर से दागे गए रॉकेट तेहरान में गिर रहे हैं। वहीं ईरान ने कुछ मिसाइलों को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन ज्यादातर मामले में फेल हो गया। ईरानी मीडिया के मुताबिक तेहरान में सेना के बेस के पास ही दो बार तेज हमले किए गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इजरायल की ओर से आ रही मिसाइलों को रास्ते में नष्ट करने का प्रयास किया गया। कई मिसाइलों को नष्ट भी किया गया लेकिन इसके बाद भी इजरायल के इस तेज हमले को ईरान का डिफेंस सिस्टम झेल नहीं पाया। बता दें कि 1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर करीब 22 मिसाइलों से हमला किया था। यह पिछले छह महीने में ईरान का दूसरा डायरेक्ट अटैक था।
इजरायल ने कहा कि तेहरान की तरफ से होने वाले हमलों का जवाब देना हमारा कर्तव्य और अधिकार दोनों हैं। इजरायल की सेना ने कहा, महीने भर से चल रहे ईरानी हमले का जवाब दिया गया है और ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। वहीं अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि इस हमले में किसी परमाणु केंद्र को निशाना नहीं बनाया गया है।