पखांजूर क्षेत्र में बांग्लादेश हिंसा के खिलाफ आज महाबंद का व्यापक समर्थन देखने को मिला। सभी व्यापारी अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखते हुए इस अभियान में शामिल हुए। इस दौरान सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए, और इस संख्या का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, महिलाएं और आदिवासी समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूर्व विधायक मंत्रम पावर बी भी सभा में उपस्थित रहे। महिला, पुरुष और बच्चे सभी ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पखांजूर में एक बड़ा जनसंगठित प्रदर्शन देखने को मिला।
सभास्थल पर 40,000 से 50,000 लोगों की भीड़ ने पखांजूर की सड़कों पर जमकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण था, और सुरक्षा बलों की टीम ने सुनिश्चित किया कि सब कुछ सुव्यवस्थित रहे। पखांजूर के विभिन्न समुदायों – आदिवासी, बंगाली, और सनातन धर्म के अनुयायियों – ने मिलकर इस कार्यक्रम में भाग लिया और एकता का संदेश दिया।
पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तत्परता दिखाई और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि पखांजूर का समाज एकजुट है और अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त है।