पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर की पूरी तरह बैरिकेडिंग कर दी है ताकि रविवार को हुए हमले जैसी घटनाएं दोबारा नहीं हो. एक्टर अर्जुन के घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इस दौरान पुलिस के हाथ में लाठियां देखी गईं. स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को गले लगाकर उन्हें अलविदा कहते दिखे. इसके साथ ही एक्टर ने अपनी बेटी के साथ कुछ सुकून के पल बिताए. बताया जा रहा है कि पूछताछ के पास जरूरत पड़ने पर एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदाराबाद पुलिस संध्या थिएटर ले जा सकती है. साथ ही पुलिस सीन रीक्रिएट भी कर सकती है.
संध्या थिएटर के भगदड़ में महिला की हुई थी मौत
बता दें कि संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को पुष्पा 2 फिल्म का प्रीमियर रखा गया था. यहां अभिनेता अल्लू अर्जुन पहुंचे थे, जिनकी एक झलक पाने को प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी थी. इसी दौरान थिएटर में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. उसके को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. इसी मामले में चिक्कड़पल्ली पुलिस ने 13 दिसंबर की दोपहर को अल्लू अर्जुन को उनके आवास से गिरफ्तार किया कर कोर्ट में में पेश किया जहां एक्टर अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. हालांकि तेलंगाना हाईकोर्ट ने देर शाम अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी.