यकीन दिलाती हूं…जया किशोरी ने गाय की चमड़ी वाला बैग यूज करने पर दी सफाई

जया किशोरी ने गाय की चमड़ी से बना महंगा बैग यूज करने पर सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है जिस तरह की बातें सोशल मीडिया में फैलाई गई हैं सच्चाई उससे बिल्कुल उलट है। जया किशोरी ने कहाकि वह इस बैग को कई साल से इस्तेमाल कर रही हैं। यह पूरी तरह से कस्टमाइज्ड फैब्रिक बेस्ड बैग है। आध्यात्मिक वक्ता के रूप में मशहूर जया ने यह भी कहाकि वह पिछले 22 साल से पूजा-पाठ कर रही हैं और इस तपस्या को तोड़ेंगी नहीं। उन्होंने कहाकि मैं अपने चाहने वालों को यकीन दिलाना चाहती हूं कि मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया और आगे भी गलत नहीं करूंगी। गौरतलब है कि जया किशोरी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह ‘डिओर बुक टोट’ कंपनी के बैग के साथ दिखी थीं। इस बैग की कीमत दो लाख से ज्यादा बताई गई है और यह भी दावा किया गया है कि इसे बनाने में गाय की चमड़ी का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *