मैं हाथ जोड़ता हूं…; दिल्ली में शख्स की हत्या पर ऐसा क्यों बोले केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यहां परसों शाम में एक युवा का मर्डर कर दिया गया। दुख की बात ये है कि उसी युवा के छोटे भाई का 6 महीने पहले मर्डर हुआ था। जब छोटे भाई का मर्डर हुआ तब इनके परिवार ने लिख कर दिया था कि इन लोगों से हमारे परिवार को खतरा है हमें सुरक्षा दी जाए। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब मैं इनसे मिलने गया तब वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पूरा नारायणा एरिया जानता है कि 5-7 लड़के हैं जिन्होंने पूरे इलाके के अंदर गदर मचा रखा है, सभी को परेशान करते हैं लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती है… पूरे दिल्ली में कल 3 हत्या हुई है। पूरी तरह से दिल्ली के लोग असुरक्षित हो गए हैं गृह मंत्री और भाजपा ने पूरी दिल्ली को गैंगस्टर के हवाले छोड़ दिया है….”

पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में एक पार्क से गुजरते समय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। छह महीने पहले इसी तरह के हमले में उसके भाई की भी हत्या की गई थी।

पुलिस ने शनिवार को हुई इस वारदात के आरोप में दो नाबलिगों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार रात आठ बजे नारायणा में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है।

इस मामले पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, यहां परसों शाम में एक युवा का मर्डर कर दिया गया। दुख की बात ये है कि उसी युवा के छोटे भाई का 6 महीने पहले मर्डर हुआ था। जब छोटे भाई का मर्डर हुआ तब इनके परिवार ने लिख कर दिया था कि इन लोगों से हमारे परिवार को खतरा है हमें सुरक्षा दी जाए। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब मैं इनसे मिलने गया तब वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पूरा नारायणा एरिया जानता है कि 5-7 लड़के हैं जिन्होंने पूरे इलाके के अंदर गदर मचा रखा है, सभी को परेशान करते हैं लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती है।

केजरीवाल ने आगे कहा, पूरे दिल्ली में कल 3 हत्या हुई है। पूरी तरह से दिल्ली के लोग असुरक्षित हो गए हैं गृह मंत्री और भाजपा ने पूरी दिल्ली को गैंगस्टर के हवाले छोड़ दिया है। लोगों की रक्षा करने के लिए तोई नहीं बचा है। मैं हाथ जोड़ के बीजेपी वालों से निवेदन करना चाहता हूं कि दिल्लीवालों ने इस तरह का माहौल कभी नहीं देखा था। चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। जंगल राज है।

इससे पहले पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और मनोज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है और दो नाबालिगों को पकड़ा है।’’

उन्होंने कहा, मनोज के परिजनों को इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने का संदेह है और उन्होंने गहन जांच की मांग की है। हम इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि मनोज के छोटे भाई की भी छह महीने पहले नारायणा में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि अब तक दोनों घटनाओं के एक-दूसरे से जुड़े होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *