ऐसा दुस्‍साहस किया तो संपत्ति जब्‍त कर गरीबों में बंटवा देंगे, CM योगी

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अम्बेडकरनगर में जिला स्तरीय वृहद रोजगार और ऋण मेला के तहत 2,500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र और विभिन्न योजनाओं में चयनित पात्रों को ₹211 करोड़ का ऋण वितरण किया। इसके साथ ही 5,100 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी मिले। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। अगर कोई करने का दुस्साहस करेगा तो आप मानकर के चलिए कि उसकी पूरी संपत्ति को जब्त करवा करके उसको गरीबों में वितरण करने का काम करवा देंगे। सरकार की नीयत साफ है, नीति स्पष्ट है और उसके क्रियान्वयन का कार्य दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सरकार कर रही है।

यूपी सरकार ने रक्षाबंधन के दिन बहन-बेटियों के लिए 24 घंटे की फ्री बस सेवा की सुविधा दी है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अम्‍बेडकरनगर के कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि यात्रा के दौरान अपने साथ किसी एक अन्‍य व्‍यक्ति को भी ले जा सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *