पेजर फट सकता है तो EVM क्यों नहीं हो सकता हैक, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा करते हुए एक बार फिर ईवीएम पर उठाए जाने वाले सवालों को खारिज किया। उन्होंने इस दौरान हाल में उठाए गए उस सवाल का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया कि पेजर फट सकता है तो ईवीएम क्यों नहीं हैक हो सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि दोनों में अंतर यह है कि पेजर कनेक्टेड होता है, जबकि ईवीएम नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *