‘हमलोग रात में शराब पीते हैं तो हमें नहीं पकड़ा जाता’, शराबबंदी पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का कुबूलनामा

बिहार में शराबंदी है, बावजूद इसके आए दिन राज्य में शराब तस्करी की खबरें सामने आती रहती हैं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक बयान वायरल हो रहा है.  जिसमें वो दावा कर रहे हैं कि राज्य में शराबबंदी होने के बावजूद भी वो शराब पीते हैं. मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि क्या शराबबंदी राज्य में ठीक है. इस पर मांझी ने कबूल करते हुए कहा कि शराबबंदी खराब चीज नहीं है, मगर उसके क्रियान्वन में गड़बड़ी है.

मांझी ने कहा कि गरीब लोग अगर 250 ग्राम भी शराब का सेवन कर लिया तो उसको जेल भेज दिया जाता है. दूसरी तरफ जो लाखों लीटर शराब का तस्करी करता है उसको छोड़ दिया जाता है. जैसे हम लोग रात में शराब पीते हैं तो हम लोग को नहीं पकड़ा जाता है. ऐसा नहीं होना चाहिए, यह दो रंग की नीति है.

इस दौरान मांझी ने कहा कि शराबबंदी का फैसला हम सभी लोगों ने चर्चा के बाद प्लान तैयार करके लिया था. लेकिन इस वक्त शराबबंदी के नियमों में समीक्षा की जरूरत है. ताकि गरीब लोग परेशान न हों. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के ऐसे ही मामलों में करीब 5 लाख गरीबों पर मुकदमा हुआ है. हम मुख्यमंत्री से कई बार शराबबंदी के नियमों में समीक्षा की भी मांग कर चुके हैं. 

वहीं, मांझी से जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा यूएस में दिए गए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशद्रोही हैं. वह दूसरे देश में जाकर अपने देश के बारे में उल्टा-सीधा बोल रहे हैं. राहुल गांधी को बाहर जाकर इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए. 

मांझी के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने हमला बोला है. आरजेडी ने कहा है कि गरीब लोगों को पकड़ लेती है सरकार, लेकिन केंद्रीय मंत्री स्वीकार कर रहे है कि वो भी शराब पीते हैं. ऐसे में इनको भी गिरफ्तार किया जाए. क्योंकि वो कह रहे है कि वो भी शराब पीते हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. व्हाइट कॉलर वालों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *